ग्रुप से जुड़े

---Advertisement---

दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा: घटनास्थल से 9mm के कारतूस बरामद, NIA की टेरर फंडिंग पर जांच तेज

On: November 16, 2025 12:02 PM
Follow Us:
दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा: घटनास्थल से 9mm के कारतूस बरामद, NIA की टेरर फंडिंग पर जांच तेज।
---Advertisement---

Delhi Car Blast Updates: लाल किले के पास कार ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जॉइंट जाँच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जाँच एजेंसियों को घटनास्थल से 9mm कैलिबर के कारतूस मिले हैं, जिससे इस घटना के पीछे आतंकी कनेक्शन होने की आशंका बढ़ गई है। इस खुलासे के तुरंत बाद, NIA ने इस मामले को टेरर फंडिंग के एंगल से भी देखना शुरू कर दिया है, जिससे जाँच का दायरा अब राष्ट्रीय सीमाओं से बाहर भी फैल सकता है।

घटनास्थल से 9mm कैलिबर के कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिस i20 कार में धमाका हुआ था, उसके मलबे के पास से 9mm के कुल तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इनमें दो जिंदा कारतूस थे और एक कारतूस का खाली खोखा मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि 9mm कैलिबर की पिस्टल का उपयोग आम नागरिक नहीं कर सकते; यह कारतूस आमतौर पर सुरक्षा बलों या पुलिसकर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सबसे बड़ी बात ये है कि मौके से पुलिस को कोई पिस्तौल या उसका कोई पार्ट नहीं मिला है। यानी गोली के कारतूस तो मिले, पर उन्हें चलाने वाला हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के सूत्रों का ये भी कहना है कि उन्होंने मौके पर मौजूद अपने स्टाफ के कारतूस चेक करवाए तो उनके कोई कारतूस मिसिंग नहीं पाए गए। पुलिस अब ये पता करने कि कोशिश कर रही है कि आखिरकार ये कारतूस यहां कैसे आए और क्या ये ब्लास्ट के बाद i20 कार से गिरे थे। NIA ने टेरर फंडिंग और विदेशी स्लीपर सेल के शामिल होने के एंगल पर अपनी जाँच तेज़ कर दी है।

इलाके में कड़ी निगरानी और सुरक्षा का घेरा

ब्लास्ट की घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। राजधानी के सभी मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो कॉरिडोर को सीसीटीवी कैमरों के जरिए रियल टाइम मॉनिटर किया जा रहा है। कंट्रोल रूम को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। यह धमाका इतना जोरदार था कि मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास स्थित मेट्रो स्टेशनों पर भी एहतियातन कुछ समय के लिए एंट्री रोक दी गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह ताज़ा कारतूस का खुलासा इस मामले को एक नया और गंभीर मोड़ दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Instant bread chamcham sweet recipe prepared in 15 minutes for guests

घर पर अचानक आ गए हैं मेहमान और मीठे में कुछ नहीं है? सिर्फ 15 मिनट में झटपट बनाएं यह हलवाई जैसी लाजवाब मिठाई!

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान और घुटनों का दर्द

भयानक नुकसान; खड़े होकर पानी पीने वाले लोग सावधान क्योंकि रीढ़ की हड्डी और घुटने हो सकते हैं पूरी तरह से खराब!

आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने के आसान घरेलू उपाय

चश्मे का नंबर हो जाएगा कम, आंखों की रोशनी को बुलेट जैसी तेज बनाने के लिए रोज सुबह करें ये 2 आसान काम!

भारत में सबसे सस्ती पुरानी कारें और उनकी कीमत

भारी गिरावट; कौड़ियों के दाम मिल रही हैं ये शानदार माइलेज वाली पुरानी कारें, खरीदने से पहले यहाँ देखें पूरी लिस्ट!

भारत में अप्रैल से जून 2026 के बीच लॉन्च होने वाले टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट।

पेट्रोल का झंझट खत्म! अगले 90 दिनों में आ रहे हैं ये 5 धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कम बजट में मिलेगी जबरदस्त रेंज और फीचर्स

Tata Sierra EV Iconic Front Design 2026

Tata Sierra EV का काउंटडाउन शुरू: इस तारीख को लॉन्च होगी सड़कों की “आइकॉनिक रानी”, सिंगल चार्ज पर 500km की मिलेगी रेंज!