ग्रुप से जुड़े

---Advertisement---

Mahindra Thar Price Hike: थार प्रेमियों को लगा का बड़ा झटका! कंपनी ने रातों-रात बढ़ाई कीमतें, शोरूम जाने से पहले देख लें ये नई लिस्ट

On: April 13, 2026 1:27 PM
Follow Us:
Mahindra Thar New Price List Table April 2026 update
---Advertisement---

महिंद्रा थार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए आज एक कड़वी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV की कीमतों में ₹43,500 तक की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। इनपुट लागत और उत्पादन खर्चों में इजाफे के कारण महिंद्रा ने अपने पूरे लाइनअप की कीमतों में संशोधन किया है।

अच्छी खबर सिर्फ उनके लिए है जो बेस मॉडल खरीदना चाहते हैं, क्योंकि उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन बाकी सभी मॉडल्स अब आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं।

Mahindra Thar नई प्राइस लिस्ट (अप्रैल 2026)

नीचे दी गई टेबल से आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके पसंदीदा वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ गई है:

वेरिएंट और टाइप (Variant Type)कितनी बढ़ी कीमत (Hike)नई कीमत (Ex-Showroom)
AXT 2WD Diesel MT (Base)कोई बदलाव नहीं₹9.99 लाख
LXT 4WD 2.2 Diesel AT+ ₹43,500~ ₹17.62 लाख
LXT 4WD 2.0 Petrol AT+ ₹41,500~ ₹16.86 लाख
LXT 4WD 2.2 Diesel MT+ ₹39,500~ ₹16.08 लाख
LXT 4WD 2.0 Petrol MT+ ₹37,500~ ₹15.26 लाख
LXT 2WD 1.5 Diesel MT+ ₹30,500~ ₹12.69 लाख
LXT 4WD 2.0 Petrol MT+ ₹30,500~ ₹15.19 लाख
क्यों बढ़ी कीमतें और क्या बदला?

महिंद्रा का कहना है कि यह बढ़ोतरी बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को संतुलित करने के लिए जरूरी थी। आपको बता दें कि यह केवल कीमतों का बदलाव है; गाड़ी के इंजन या डिजाइन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। थार अभी भी अपने उसी धाकड़ लुक और दमदार 2.2-लीटर डीजल व 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाज़ार में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Volkswagen Taigun Facelift 2026: क्या नए अवतार में यह बनेगी कॉम्पैक्ट SUV की रानी? 9 अप्रैल के लॉन्च के बाद मची भारी हलचल!

यदि आपने अपनी गाड़ी की बुकिंग पहले ही करवा ली थी, तो अपने डीलर से ‘प्राइस प्रोटेक्शन’ के बारे में ज़रूर पूछें। नए ग्राहकों को अब इसी बढ़ी हुई टेबल के हिसाब से भुगतान करना होगा। शोरूम जाने से पहले अपने शहर की ‘ऑन-रोड’ कीमत ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि इंश्योरेंस और आरटीओ के बाद फाइनल कीमत और बढ़ सकती है।

फीचर्ड इमेज क्रेडिट: X/@danvir_chauhan

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Instant bread chamcham sweet recipe prepared in 15 minutes for guests

घर पर अचानक आ गए हैं मेहमान और मीठे में कुछ नहीं है? सिर्फ 15 मिनट में झटपट बनाएं यह हलवाई जैसी लाजवाब मिठाई!

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान और घुटनों का दर्द

भयानक नुकसान; खड़े होकर पानी पीने वाले लोग सावधान क्योंकि रीढ़ की हड्डी और घुटने हो सकते हैं पूरी तरह से खराब!

आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने के आसान घरेलू उपाय

चश्मे का नंबर हो जाएगा कम, आंखों की रोशनी को बुलेट जैसी तेज बनाने के लिए रोज सुबह करें ये 2 आसान काम!

भारत में सबसे सस्ती पुरानी कारें और उनकी कीमत

भारी गिरावट; कौड़ियों के दाम मिल रही हैं ये शानदार माइलेज वाली पुरानी कारें, खरीदने से पहले यहाँ देखें पूरी लिस्ट!

भारत में अप्रैल से जून 2026 के बीच लॉन्च होने वाले टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट।

पेट्रोल का झंझट खत्म! अगले 90 दिनों में आ रहे हैं ये 5 धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कम बजट में मिलेगी जबरदस्त रेंज और फीचर्स

Tata Sierra EV Iconic Front Design 2026

Tata Sierra EV का काउंटडाउन शुरू: इस तारीख को लॉन्च होगी सड़कों की “आइकॉनिक रानी”, सिंगल चार्ज पर 500km की मिलेगी रेंज!