गंगा के किनारे बसा हरिद्वार सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि एक ऐसा शहर है जहाँ आध्यात्मिकता, प्रकृति, स्वाद, संस्कृति और साधारणता सब एक साथ मिलते हैं। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने मन में शांति लेकर लौटता है। घाटों की सुबह की रोशनी, शाम की आरती का संगीत, मंदिरों की घंटियाँ, पहाड़ियों से आती ठंडी हवा और बाज़ारों की खुशबू। ये सब मिलकर यह जगह को अविस्मरणीय बना देते हैं।
इस गाइड आप पढ़ेंगे: हरिद्वार कैसे पहुँचना है, होटल कहाँ अच्छे और सुरक्षित मिलते हैं, क्या खाना चाहिए, कहाँ मिलेगा और कितना खर्च होगा, पाँच दिनों का पूरा सुबह-दोपहर-शाम टूर प्लान, हरिद्वार का हर कोना – घाट, मंदिर, मार्केट, कैफे, खाना, ट्रेक, सब कुछ, कुल मिलाकर पूरा बजट कितना बैठेगा
अब शुरू करते हैं Day 1 से Day 5 तक Step-by-step यात्रा।
DAY 1 — हरिद्वार पहुँचने से लेकर हर की पौड़ी की पहली शाम तक
सुबह: हरिद्वार में एंट्री और होटल चेक-इन
जैसे ही आप हरिद्वार में एंट्री करते हैं, सड़कें धीरे-धीरे पहाड़ी माहौल का एहसास देने लगती हैं। स्टेशन के बाहर ऑटो और बैटरी-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं। स्टेशन से हर की पौड़ी सिर्फ 2–3 km है। ऑटो किराया लगभग ₹80–₹150। अगर आपका होटल हर की पौड़ी के पास है तो 10–12 मिनट में पहुँच जाते हैं
ये भी पढ़ें: वेट लॉस के दौरान होने वाली 7 कॉमन मिस्टेक्स जिन्हें 90% लोग इग्नोर करते हैं
कहाँ रुकें: सबसे अच्छे बजट से लेकर प्रीमियम होटल के विकल्प
हरिद्वार में तीन सबसे भरोसेमंद लोकेशन ये हैं:
हर की पौड़ी रोड | अपर रोड | मयूर विहार
Budget होटल: ₹1000–₹1500
– Hotel Ganga View
– Hotel Midtown
– Hotel Hari Ganga Residency (ये होटल साफ-सुथरे और सुरक्षित होते हैं)
Mid-range: ₹1800–₹3000
– Ganga Lahari
– La Casa Hotel
Premium: ₹3500–₹7000
– Haveli Hari Ganga
– Ganga Kinare (सबसे फेमस, लग्जरियस और रिवरसाइड व्यू वाला)
Image Courtesy: Hotel Ganga Kinare (Haridwar)
ये भी पढ़ें: 2025 में आपने क्या सीखा? आपकी राशि अनुसार सबसे बड़ा Life Lesson — 2026 शुरू होने से पहले ज़रूर पढ़ें
होटल में बैग्स रखकर, नहा-धोकर, हल्का नाश्ता करके आपका घुमने का असली सफर शुरू होता है।
दोपहर: मंदिरों, घाटों और पुरानी गलियों की फर्स्ट विजिट
पहले दिन दोपहर को ज़्यादा थकाने वाला शेड्यूल नहीं होता, इसलिए धीमी गति से अन्वेषण उत्तम रहता है।
(1) मनसा देवी मंदिर ( रोपवे से)
होटल से ऑटो सीधे रोपवे गेट ले जाता है। रोपवे का टिकट ₹150–₹200 (सीज़न के हिसाब से) होता हैं। ऊपर पहुँचते ही पूरा हरिद्वार शहर आपको दिखाई देता है। मंदिर पहुंचने में 1 से 1.5 घंटा लगता है आराम से।
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट ये 3 चीज़ें भूलकर भी न खाएं! एक्सपर्ट की चेतावनी, जानलेवा असर!
(2) चंडी देवी मंदिर (रोपवे से)
यदि पहले दिन एनर्जी है तो चंडी देवी भी कवर कर सकते हैं।मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर — दोनों मिलाकर लगभग 3 घंटे लगते हैं। चंडी देवी मंदिर नील पहाड़ी पर स्थित है और यहाँ से पूरा हरिद्वार बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। यह मंदिर 8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित माना जाता है।
(3) दोपहर का खाना – स्थानीय शाकाहारी व्यंजन
हरिद्वार में शुद्ध वेजिटेरियन खाना मिलता है। फेमस जगहें:
Hoshiyar Puri (हर की पौड़ी रोड)
• दाल मखनी, आलू-पूरी, कढ़ी-चावल, छोले-भटूरे
• खाना: ₹150–₹250 per person
Chotiwala Restaurant
• थाली: ₹180–₹250
ये भी पढ़ें: घर का खाना खाने के 10 बड़े फायदे — सेहत, पैसे और साफ-सफाई के हिसाब से क्यों बेहतर है?
खाने के बाद थोड़ी देर होटल में आराम करना सही रहता है क्योंकि शाम को हरिद्वार का असली रंग शुरू होता है।
शाम: हर की पौड़ी की आरती
शाम होते ही हरिद्वार की हवाओं में एक अलग खुशबू फैल जाती है। हर की पौड़ी सजी हुई रोशनी से जगमगा उठती है। लोग घाट पर बैठकर नदी की तरफ देखते रहते हैं और शांतता महसूस करते हैं।
Image Courtesy: Instagram
गंगा आरती का अनुभव
टाइम: 5:45 PM – 6:30 PM (सीज़न के हिसाब से बदलता है) भीड़ बहुत होती है, इसलिए 30 मिनट पहले बैठना सबसे अच्छा होता हैं। सामने आग की रोशनी, मंत्रों की आवाज़, और गंगा मैय्या का बहाव—यह पल हर किसी के दिल में बस जाता है। आरती के बाद घाट पर थोड़ा बैठकर आप नदी की ठंडी हवा का मज़ा ले सकते हैं।
रात का खाना
Govindam Restaurant रात के खाने के लिए एक सबसे अच्छा विकल्प हैं। यहाँ पर आपको रोटी, सब्ज़ी, सलाद, डेजर्ट और खिचड़ी आदि आराम से मिल जाएंगे ₹200 से ₹400-प्रति व्यक्ति। या होटल वापस जाकर हल्का खाना भी कर सकते हैं।
Day 1 का खर्च लगभग: ₹1200–₹2000 (होटल को छोड़कर)
ये भी पढ़ें: LIC ने लॉन्च की 2 नई पॉलिसियाँ! बीमा कवच और प्रोटेक्शन प्लस में क्या मिल रहा है?
DAY 2: राजाजी नेशनल पार्क + बाज़ार + स्ट्रीट फूड
सुबह
Rajaji National Park
सुबह 6–7 बजे के बीच सफ़ारी का सबसे अच्छा टाइम है क्योंकि एनिमल्स इस समय एक्टिव होते हैं। राजाजी राष्ट्रिय उद्यान में सांभर, चीतल (चित्तीदार हिरण), नीलगाय, जंगली सूअर, सुस्त भालू, एशियाई काला भालू, लंगूर, सियार, ढोल (जंगली कुत्ते) और विभिन्न प्रकार के पक्षी जैसे हॉर्नबिल और किंगफिशर भी पाए जाते हैं। राजाजी नेशनल पार्क में लगभग 400 तरह के पक्षी रहते हैं, जिनमें प्रवासी और स्थानीय दोनों तरह के पक्षी शामिल हैं। यह हरिद्वार से लगभग 18–20 km दूर है।
ये भी पढ़ें: ज्यादा स्क्रीन टाइम आपके दिमाग और नींद पर कैसे असर डालता है? पूरी रिपोर्ट
Safari Details
- Jeep booking: ₹1800–₹2500 (6 लोगों तक)
- Entry: ₹250
- Time: 2.5–3 घंटे
सुबह की सफ़ारी आपको फ्रेश और एनर्जेटिक बना देती है।
दोपहर
सफ़ारी से लौटकर 11:30–12 बजे के बीच बाज़ार चलें।
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद हर महिला को कौन-से टेस्ट ज़रूर कराना चाहिए? पूरी रिपोर्ट
बड़ाभोज बाजार और मोती बाज़ार:
यहाँ प्रार्थना की वस्तुएँ, कांच की चूड़ियाँ, लकड़ी की मूर्तियाँ, रुद्राक्ष माला, और हिमालयी जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं।
दोपहर का खाना:
हरिद्वार में बजट में स्वाद लेना हो तो Pandit Ji Poori Wale बेहतरीन जगह है। यहाँ की गरम-गरम पूरियाँ और साथ में मिलने वाली हल्की मसालेदार आलू-टमाटर की सब्जी लोगों की पहली पसंद होती है। सिर्फ ₹50–₹70 में पेटभर, ताज़ा और देसी स्वाद वाला नाश्ता मिल जाता है। सुबह के समय यहाँ हल्की भीड़ रहती है, लेकिन एक बार खाकर आपको समझ आ जाएगा कि यह जगह हर यात्री की लिस्ट में क्यों शामिल रहती है।
Image courtesy: Pandit Ji Poori Wale, Haridwar
या
Hoshiyar Puri
हरिद्वार का पुराना और भरोसेमंद ढाबा, जहाँ सादी लेकिन बेहद स्वादिष्ट कढ़ी चावल सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। देसी घी का हल्का स्वाद इसे और खास बनाता है। दोपहर में यहाँ शांत माहौल में खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करें, ताकि शाम की यात्रा ताज़गी से शुरू हो सके।
ये भी पढ़ें: बाल अचानक क्यों झड़ने लगते हैं? असली वजह, लक्षण और असरदार समाधान
शाम
भूतनाथ मंदिर
भूतनाथ मंदिर भगवान शिव का अत्यंत पवित्र धाम माना जाता है, जहाँ दर्शन करने से मन की अशांति दूर होती है और बाधाएँ खत्म होने का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि यहाँ पूजा करने से व्यक्ति को रोग-शोक से मुक्ति और साहस–शक्ति की प्राप्ति होती है। शांत वातावरण और ऊँचे शिखर वाले इस मंदिर में कुछ देर ध्यान लगाना भी बेहद सकारात्मक ऊर्जा देता है, इसलिए यात्री यहाँ आध्यात्मिक शांति के लिए ज़रूर रुकते हैं।
Haridwar Street Food Walk
घाटों के पास शाम को सबसे मज़ेदार स्ट्रीट फूड की खुशबू फैल जाती है—
कचौरी-सब्जी (₹20–₹40)
गरमा-गरम जलेबी (₹20–₹50)
Image Courtesy: Pexels Media
मलाई लस्सी (₹40–₹60)
भुट्टा & मूंगफली (₹20–₹30)
केसर दूध (₹40–₹60)
शाम की ठंडी हवा में घाटों के आसपास घूमना Day 2 को परफेक्ट बना देता है।
Day 2 खर्च: ₹900–₹1500 (होटल के अलावा)
ये भी पढ़ें: रोजाना 30 मिनट वॉक करने के 10 अद्भुत फायदे, जिन्हें जानकर आप आज ही चलना शुरू कर देंगे
DAY 3 — ऋषिकेश डे ट्रिप (ऋषिकेश का पूरा अनुभव)
सुबह
हरिद्वार से ऋषिकेश सिर्फ 25 km है।
Auto/Taxi: ₹300–₹600
Bus: ₹30–₹50
लक्ष्मण झूला & नदी किनारा
यहाँ गंगा सबसे साफ और शांत दिखाई देती है।
ब्रिज पर हवा इतनी तेज़ और ठंडी लगती है कि आप कुछ देर वहीं खड़े रह जाते हैं।
नाश्ता – Local cafés
– Little Buddha Café: Smoothie bowl ₹150–₹200
– Pure Soul Café: Sandwich ₹120–₹150
ये भी पढ़ें: महिलाओं में आयरन की कमी के 12 संकेत — समय पर पहचान कैसे करें?
दोपहर

Image Courtesy: Instagram
बीटल्स आश्रम
इसे चौरासी कुटिया (84 कुटिया) भी कहा जाता हैं। यह ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे है और यहां महर्षि महेश योगी के मार्गदर्शन में ध्यान सिखाया जाता था। यहाँ घूमने के लिए लगभग 1 से 1.5 घंटे लगते हैं। इस जगह के टिकट कि कीमत ₹200 – ₹250 होती हैं।
लंच
लंच के लिए Sagar ratna रेस्टोरेंट एक बहुत ही अच्छा विकल्प हैं। यहाँ पर आपको शुद्ध-शाकाहारी खाना मिलेगा।
शाम
ऋषिकेश की शाम हरिद्वार की शाम से अलग होती है—यहाँ वातावरण थोड़ा शांत और आध्यात्मिक महसूस होता है।
आरती का टाइम: 6–7 PM
आरती के बाद वापस हरिद्वार लौट जाएँ (1 घंटे का रास्ता)।
Day 3 खर्च: ₹700–₹1200 (होटल को छोड़कर)
ये भी पढ़ें: 5 चीज़ें जो आपकी सुबह को ख़राब कर रही हैं: अगर अमीर बनना है तो आज ही बदल दें ये आदतें!
DAY 4: पूरी तरह हरिद्वार दर्शन: हर की पौड़ी से लेकर भारत माता मंदिर तक
सुबह
Day 4 की शुरुआत हरिद्वार की सबसे प्रसिद्ध सुबह से करें। सूरज का हल्का सुनहरा रंग नदी पर पड़ता है, लोग शांत बैठे रहते हैं, हल्की ठंड और शांति दोनों महसूस होती है।
नाश्ता: प्रसिद्ध स्थान
नाश्ते के लिए आप सीधे पहुँच सकते हैं Mathura Walon Ki Prachin Dukaan, जो 117 साल पुरानी है और हरिद्वार की सबसे लेजेंडरी जगहों में मानी जाती है। यहाँ का हर आइटम शुद्ध घी में बनता है, और स्वाद इतना उम्दा कि एक बार खाकर इंसान याद रख ले।
यहाँ आपको—
₹30 का समोसा (प्रति नग)
₹30 की खस्ता कचौरी (प्रति नग)
4 पुरी का पत्ता – ₹100 (कद्दू की मीठी सब्ज़ी + तरी वाली सब्ज़ी के साथ)
बूंदी – ₹400 किलो
जलेबी – ₹450 किलो
सूजी का हलवा – ₹450 किलो
मिठाईयाँ – ₹600 किलो
यह दुकान मोती बाज़ार रोड़, ठंडा कुआं के पास है और हरिद्वार आने वाला लगभग हर यात्री यहाँ ज़रूर आता है।
Image Courtesy: Mathura Walo Ki Pracheen Dukaan
ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए चावल खाने का सही समय क्या है? 3 गलतियाँ जो आपकी डाइट बिगाड़ती हैं
दोपहर
भारत माता मंदिर का अनोखा अनुभव
भारत माता मंदिर हरिद्वार का 8 मंज़िला भव्य मंदिर है, जहाँ हर मंज़िल एक अलग थीम को समर्पित है—कहीं स्वतंत्रता सेनानियों की झलक, कहीं देवताओं, संस्कृति और इतिहास का सुंदर प्रदर्शन। इसकी सबसे बड़ी खासियत संगमरमर पर उकेरा गया विशाल भारत का नक्शा है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर का वातावरण शांत, प्रेरणादायक और देशभक्ति की भावना से भरा महसूस होता है। यह जगह भारत के गौरव और विविधता को समझने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
श्री चंडी घाट
चंडी घाट हरिद्वार का सबसे साफ और शांत घाटों में से एक है। यहाँ गंगा का पानी बिल्कुल निर्मल दिखता है और भीड़ भी बहुत कम होती है। सुबह-सुबह यहाँ बैठना या हल्का गंगा स्नान करना बहुत सुकून देता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है।
दोपहर का खाना
दोपहर में ब्रजवासी या चोटीवाला रेस्टोरेंट में थाली लें। दाल, चावल, रोटी और हल्की सब्ज़ियाँ खाने में स्वादिष्ट और सस्ती होती हैं।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग रखने के आसान और असरदार घरेलू उपाय
Har-ki-Pauri के अलावा दूसरे स्नान घाट
अगर आप गंगा स्नान करना चाहते हैं लेकिन भीड़ से दूर, तो पुरुषोत्तम घाट, विष्णु घाट और सिंह द्वार घाट बहुत अच्छे विकल्प हैं। पानी काफी साफ होता है और माहौल भी बहुत शांत।
Image courtesy: Instagram
शाम
Day 4 की शाम पूरी तरह से स्थानीय बाज़ारों में घूमने, फ़ोटोज़ लेने और छोटी-छोटी यादगार चीज़ें खरीदने के लिए होती है। इस दौरान आप रुद्राक्ष, कांगड़ा चाय, पहााड़ी शॉल, और हरिद्वार की प्रसिद्ध कद्दू की बर्फ़ी ज़रूर खरीद सकते हैं—ये सभी यहाँ की पहचान मानी जाती हैं। स्थानीय बाज़ारों में मिलने वाले छोटी मूर्तियाँ, आध्यात्मिक किताबें और हैंडमेड आइटम भी यात्रियों की पसंद होते हैं। घूमते-घूमते हल्का नाश्ता या स्ट्रीट-फूड भी ट्राई कर सकते हैं। रात में होटल वापस आकर आराम करें, क्योंकि Day 5 का अनुभव थोड़ा हल्का लेकिन बहुत गहरा और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होने वाला है।
Day 4 खर्च: ₹800–₹1400 (होटल को छोड़कर)
ये भी पढ़ें: आप भी करते हैं Work From Home? जानें कैसे रहें फिट और एनर्जेटिक पूरे दिन
DAY 5: शांति का दिन: योग, घाट, स्पेशल भोजन और वापसी तैयारी
सुबह
गंगा किनारे सुबह का योग सत्र हरिद्वार का सबसे शांत और पवित्र अनुभव माना जाता है। हल्की हवा, मंत्रोच्चार की ध्वनि और बहती गंगा का संगीत—इन सबके बीच योग करना मन और शरीर दोनों को गहरी शांति देता है। हरिद्वार में किसी भी खुले घाट पर आप आसानी से सुबह का योग सत्र कर सकते हैं, जहाँ वातावरण अपने आप ध्यान की ओर खींच लेता है। यहाँ का यह अनुभव आपकी पूरी यात्रा को आध्यात्मिक स्पर्श देने में मदद करता है।
नाश्ता
गरमा-गरम दूध-जलेबी
पूरी-सब्जी
या हल्की इडली-सांभर (₹40–₹60)
दोपहर: अंतिम बार घाटों पर समय बिताना
Day 5 में जल्दी घूमने की आवश्यकता नहीं होती।
आप सीधे हर की पौड़ी, मलवा घाट, शबरी घाट या नदी किनारे किसी शांतिपूर्ण जगह पर बैठकर समय बिता सकते हैं।
Lunch:
– Hoshiyar Puri का ख़ास भोजन (₹200–₹250)
Image Courtesy: Instagram
ये भी पढ़ें: एक मिनट में स्ट्रेस कम करने वाले सरल उपाय
शाम
Day 5 की शाम हरिद्वार में बिताने के लिए सबसे सुखद समय होता है। दिन भर के आराम के बाद आप किसी भी पास के घाट पर जाकर कुछ देर बैठ सकते हैं—हल्की हवा, फूलों की खुशबू, और दूर से आती आरती की आवाज़ पूरे माहौल को बेहद दिव्य बना देती है।
अगर आपकी ट्रेन/बस शाम या रात को है, तो यह समय बिल्कुल परफ़ेक्ट है! आप आसानी से होटल से अपना सामान लेकर स्टेशन जा सकते हैं और अपने ट्रिप को शांत, सुकून भरे अंदाज़ में ख़त्म कर सकते हैं।
अगर आपकी ट्रेन देर से है, तो घाटों पर थोड़ी देर टहलें, हल्का नाश्ता लें, शॉपिंग करें या गंगा किनारे बैठकर यात्रा के सुंदर पलों को याद करें।
हरिद्वार की यह शाम आपकी यात्रा को एक आध्यात्मिक, शांत और यादगार समापन देती है।
Day 5 खर्च: लगभग ₹500–₹1000
कुल 5 दिनों का अंदाज़ित खर्च
पूरी 5 दिन की हरिद्वार यात्रा का कुल बजट लगभग ₹8,000–₹12,000 प्रति व्यक्ति हो जाता है।





