ग्रुप से जुड़े

---Advertisement---

Delhi Blast Update: आरोपी उमर नबी की Red EcoSport कार हरियाणा के फार्महाउस से बरामद, हाई अलर्ट जारी

On: November 12, 2025 7:52 PM
Follow Us:
Delhi Blast Update: आरोपी उमर नबी की Red EcoSport कार हरियाणा के फार्महाउस से बरामद, हाई अलर्ट जारी
---Advertisement---

Delhi Blast Update: दिल्ली में हुए लाल किला धमाके के बाद राजधानी में अब भी खतरा टला नहीं है। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि संदिग्ध आतंकवादी दो अलग-अलग कारों में दिल्ली पहुंचे थे। पहली कार हरियाणा नंबर वाली हुंडई आई-20 से लाल किले के सामने धमाका किया गया था।
जबकि लाल रंग की “ईको स्पोर्ट्स” कार (नंबर DL-10 CK 045..) अब भी दिल्ली की सड़कों पर घूम रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार सीसीटीवी फुटेज में कई जगहों पर देखी गई है – जैसे चांदनी चौक, करोल बाग और इंडिया गेट के पास। इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रख दिया है। सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मेट्रो स्टेशनों और वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आतंकी फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े होने के शक, NIA की टीम जांच में शामिल

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह मामला जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है।
जांच में यह सामने आया है कि संदिग्धों ने पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दो कारों से दिल्ली में प्रवेश किया था।
पहली कार से धमाका किया गया जबकि दूसरी को भागने के लिए इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें: Delhi Blast News: दिल्ली में धमाका, कई लोगों की मौत — जानिए क्या है पूरी कहानी

NIA और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब मिलकर जांच कर रही हैं। राजधानी में लगे सभी ANPR कैमरों और टोल नाकों के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, ईको स्पोर्ट्स कार के अंदर विस्फोटक या हथियार होने की आशंका है,
इसलिए बम स्क्वाड और ड्रोन यूनिट्स को भी तलाश अभियान में लगाया गया है। राजधानी में सुरक्षा कड़ी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

राजधानी में सुरक्षा कड़ी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार दिखने पर
तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।
पूरी राजधानी में सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है और लाल किला, इंडिया गेट, बाजार, और मेट्रो स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज़ कर दी गई है।

डिस्क्लेमर: लेख में उपयोग की गई फीचर इमेज केवल प्रतिनिधिक उद्देश्य के लिए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य शक्ति और जीवन पर इसके चमत्कारी प्रभाव

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के वो 5 अलौकिक फायदे जो बदल देंगे आपका डीएनए; जानिए क्यों इस समय की गई प्रार्थना सीधे ईश्वर तक पहुँचती है!

मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड 2026: माइलेज, फीचर्स और कीमत की पूरी रिपोर्ट

माइलेज का बाप! मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; जान लीजिए क्यों 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी ये 35 किलोमीटर!

18 मार्च 2026: सोने की कीमतों में भारी बदलाव और बाज़ार का सच

सोने की कीमतों में भारी गिरावट या सिर्फ एक अफवाह? जान लीजिए आज 18 मार्च 2026 को क्या है आपके शहर का ताज़ा भाव!

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती के धुएं का काला सच और स्वास्थ्य पर असर

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से कहीं ज्यादा खतरनाक है उसका धुआं? जान लीजिए वो 3 गुप्त बीमारियां जो चुपके से बना रही हैं आपको अपना शिकार!

काले और चिपचिपे तवे को चमकाने का आसान घरेलू उपाय

क्या आपका तवा भी हो गया है काला और चिपचिपा? बिना रगड़े सिर्फ 2 मिनट में नए जैसा चमकाने का वो आसान घरेलू नुस्खा!

भारत की सबसे सुरक्षित टॉप 3 बजट SUV 2026

10 लाख से कम बजट में ढूँढ रहे हैं सबसे सुरक्षित SUV? जान लीजिए उन 3 गाड़ियों के नाम जिन्होंने सेफ्टी टेस्ट में गाड़ दिए हैं झंडे!